जालंधर(विनोद बिंटा)-बस्ती दानिशमंदा में बहु चर्चित नाबालिग करण किडनैपिंग मामले में भाजपा नेता शीतल अंगुराल सहित दीपा, चिराग और सागर ने थाना पांच में पहुंच कर इन्वेस्टीगेशन ज्वाइन की। इस मौके पर अंगुराल बंधुओं के वकील और भाजपा के पार्षद और कई भाजपा पार्षदपति उनके साथ थाने में पहुंचे। कुछ दिन पहले अंगुराल बंधुओं और उसके सथियों को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। जिसके बाद वह आज थाने में पहुंचे। शीतल अंगुराल ने बताया कि जो भी उन पर इल्जाम लगाए गए हैं वह सब बेबुनियाद हैं। पुलिस ने भी बिना इन्वेस्टिगेशन किए, हम पर मामला दर्ज किया है। शीतल ने कहा कि राजनीतिक रंजीश के चलते उन पर झूठा मामला दर्ज किया गया है, उसकी और उसके भाई राजन अंगुराल की छवि खराब करने के लिए सत्ता पक्ष नेता के दवाब के चलते उन पर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें माननीय अदालत पर पूरा भरोसा है। वहां से इंसाफ जरुर मिलेगा। गौरतलब है कि भाजपा नेता शीतल अंगुराल को फेसबुक पर लाईव होकर फेसबुक दोस्तों के साथ बातचीत करनी महंगी पड़़ गई। इसी बातचीत में उसने करन द्वारा की गई हरकतों के बारे में चर्चा की थी। जिसमें उसने यह भी कहा था कि उसे और उसके परिवारवालों को जान से मरवाने की साजिश रची जा रही है। इसी चर्चा में जो फेसबुक पर बातचीत सांझी की। उसके बाद शीतल, राजन अंगुराल और उसके साथियों पर आपहरण का मामला दर्ज हो गया था। जिसके बाद कुछ दिन सभी भूमिगत रहे और उन्हें अग्रिम जमानत मिली और आज उन्होंने शीतल सहित चार साथियों ने इन्वेस्टीगेशन ज्वाइन की।


Jalandhar News






































