गुरदासपुर: गुरदासपुर के चकरी पोस्ट पर दीवाली की रात बी.एस.एफ. के जवानों ने 6 संदिग्ध व्यक्तियों को घुसपैठ करते देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों द्वारा रात को सर्च आपरेशन भी चलाया गया। जानकारी के अनुसार दीवाली की रात कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा भारत में घुसपैठ की कोशिश की गई। बी.एस.एफ. के जवानों ने जब इन व्यक्तियों को देखा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद वे वहां से भाग गए। उन्होंने पंजाब पुलिस को भी इस बात की सूचना दी। फिर जवानों ने आसपास के सारे इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया जो आज भी जारी है।
Jalandhar News






































