जालंधर:- आदमपुर में दिन दिहाड़े सैलून पर नकाबपोश हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जतिन्दरा पैलेस के नजदीक सैलून पर 2 युवकों पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चला दी और रिवाल्वर मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। जिसमे रेरू पिंड में रहने वाले सागर की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना आमदपुर की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।
Jalandhar News






































