चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने पंजाब में हरियाणा रोडवेज बस सेवा बंद कर दी है। यह फैसला कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन कारण लिया गया है। दरअसल, डेढ़ महीने से चल रहा किसानों का आंदोलन अब आक्रामक रूप धारण करता जा रहा है। पंजाब-हरियाणा के किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। बुधवार सुबह से ही किसानों ने अपने कदम दिल्ली की तरफ बढ़ा लिए हैं। हरियाणा पंजाब बार्डर पर आस-पास के गांवों से लोग आंदोलनकारी किसानों के लिए दूध और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंच रहे हैं। उधर, किसानों का कहना है कि सरकार ज़्यादती करेगी तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों के मार्च को देखते हुए लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 26-27 नवंबर को किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। 25-26 नवंबर को पंजाब से हरियाणा और 26-27 नवंबर को हरियाणा से दिल्ली जाने के प्रवेश स्थानों पर ट्रैफिक रोका जा सकता है।
Jalandhar News






































