नई दिल्लीः- कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलन खत्म करने की अपील की है। तोमर ने आंदोलनरत किसानों को 3 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले किसानों को शांतिपूर्ण तरीक से प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की परमिशन दे दी गई है।इसके साथ ही उन्होंने सभी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। परमिशन मिलने के बाद किसान अब बुराड़ी अपने ट्रैक्टर और गाड़ियों से जा रहे हैं। किसानों से कहा गया है कि वे दिल्ली आ सकते हैं। इसके बाद भी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली हरिद्वार हाइवे को खोल दिया गया है। किसानों का चक्काजाम खत्म हो गया है। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज रात किसान मेरठ में रुकेंगे।
Jalandhar News






































