नोएडा: – उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आगे जा रही रोडवेज की एक बस में इनोवा कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।
Jalandhar News






































