जालंधरः- थाना भोगपुर की पुलिस ने एक महिला को उसके पति और अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के घोड़ावाहा काहनूवाल निवासी सुखबीर सिंह, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर व उसके साथी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर कुरेशियां नाका लगा कर यूपी के नंबर वाली एक जीप को रोका। उसमें एक महिला और 2 व्यक्ति सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी कई शहरों में अफीम सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
Jalandhar News






































