नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों खिलाफ किसान जत्थेबंदियों और सरकार के बीच आज की बैठक भी बेनतीजा रही। इसी को देखते हुए मामले में अब बैठक का छठा दौर भी शुरू किया जाएगा। किसान जत्थबंदियों और केंद्र के बीच अब अगली बातचीत 9 दिसंबर को बुधवार दोपहर 12 बजे की जाएगी। इस मीटिंग में किसानों ने साइलेंट प्रोटेस्ट के जरिए अपना विरोध भी जताया। इस आंदोलन के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी प्रदर्शन के चलते अलग अलग राज्यों से लाखों की संख्या में किसान जत्थेबंदियों का जमावड़ा लगा हुआ हैं। आंदोलन की सबसे बड़ी वजह केंद्र द्वारा लागू किए गए कृषि के तीन कानून हैं। किसानों के मुताबिक इन कानूनों के कारण खेती के निजीकरण, जमाखोरों और अंबानी-अडानी जैसे कॉर्पोरेट कंपनियों को ही फायदा पहुंचेगा। इसी कारण वह केंद्र सरकार पर इन कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
Jalandhar News






































