नई दिल्लीः किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों ने अब 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं किसानों ने बताया कि 8 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद रहेगा और 3 बजे तक चक्का जाम होगा। इसी के साथ शादियों के लिए भी छूट रहेगी। इसी के साथ पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। हालांकि एंबुलेंस और एमरजेंसी सर्विस के लिए छूट होगी। इसी के साथ इजीआई ने भी मीडिया के लिए नोटिफिकेशन जारी की है और मीडिया को सही तरीके से रिपोर्टिंग करने का आदेश दिया है। ईजीआई ने साफ किया है कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश न की जाए। ईजीआई द्वारा जारी की गई इस नोटिफिकेशन का किसानों दवारा समर्थन किया गया है।
Jalandhar News






































