नई दिल्ली:- अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल नौ मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है – श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर में आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में ही हुआ है। नीता और मुकेश अंबानी अब दादा दादी बन गए हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के ग्रैंडसन का वेलकम किया। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं।
Jalandhar News






































