जालंधरः- वार्ड नंबर 73 में कांग्रेस नेता सतविंदर सिंह शैंटी ने वार्ड को साफ-सुथरा रखने का मुद्दा उठाया हुआ है। जिसके चलते आज इसी सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुुरु अर्जुन नगर में लंबे समय से बने कूड़े के डंप को उठवा कर इलाका साफ-सुथरा बनाया। शैंटी ने बताया कि उन्होंने बीड़ा उठाया है कि वह वार्ड को साफ-सुथरा बनाएंगे। उन्होंने पहले भी वार्ड में कई जगह सफाई करवाई है। आज उन्होंने गुरु अर्जुन नगर में जो लंबे समय से कूड़े का डंप था, उसे उठवाया है और वह वार्ड में जो सफाई अभियान कार्य करते है, उसका खर्चा भी वह अपनी जेब से ही कर रहे है। वह वार्ड में समाज सेवक की तरह काम कर रहे है।उनका लक्ष्य वार्ड को साफ-सुथरा बनाना है।
Jalandhar News






































