फतेहाबाद : कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर हजारों किसान दिल्ली बार्डर पर एक महीने से ज्यादा समय से रोष पर्दशन कर रहें हैं। हर रोज हजारों लोग इस आंदोलन में जा कर शामिल होते रहते हैं। आज किसान आंदोलन में शामिल होने के बाद वापस लौट रही मानसा की एक महिला मलकीत कौर की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त महिला मजदूर मुक्ति मोर्चे की सदस्या थी। वह लोग तीन दिन तक आंदोलन में शामिल हो कर वापिस लौट रहे थे। रास्ते में उक्त ये लोग फतेहाबाद में लगाए गए एक लंगर में खान पान करने के लिए रुके थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते मलकीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद मजदूर मुक्ति मोर्चे के लोग भडक़ उठे। उन्होंने महिला के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए तब तक महिला के शव का अन्तिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
Jalandhar News






































