नई दिल्ली :- देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक की पॉजिटिव मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल है और 140 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,750 हो गई है। इनमें से 61,149 सक्रिय हैं, 42,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,303 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1325 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 37136 हो गई है।
Jalandhar News






































