वॉशिंगटन :- अमेरिका ने बृहस्पतिवार को ‘ओपन स्काइज’ संधि से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की। इस संधि के तहत रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है। अमेरिका ने कहा कि अगर रूस इस संधि का पूरी तरह से पालन करता है तो वह इससे अलग होने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के इस फैसले के लिए रूस द्वारा इस संधि का पालन न किए जाने को जिम्मेदार ठहराया। एक जनवरी 2002 को हुई इस संधि का सदस्य भारत नहीं है। इस संधि में शामिल ज्यादातर देश उत्तर अमेरिका, यूरोप में तथा पश्चिम एशिया के है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ओपन स्काइज पर संधि से अलग होने के अपने फैसले का नोटिस ट्रीटी डिपोजिटरीज और इस संधि के सभी पक्षकारों को सौंपेगा। उन्होंने कहा कि कल से छह महीने बाद अमेरिका इस संधि का हिस्सा नहीं रहेगा।
Jalandhar News






































