जालंधर (विनोद बिंटा)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चाईना डोर और अवैध शराब सहित दो लोगों को काबू किया है। जिनकी पहचान दीपक पुत्र प्रेम कुमार निवासी अवतार नगर के तौर पर बताई गई है। पुलिस ने इसे दो पेटियां अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसी तरह समीर मल्होत्रा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी हरबंस नगर को चाईना डोर के 6 गट्टुओं सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर समीर मल्होत्रा को उसके घर से काबू किया। जो कि करियाने की दुकान की आ़ड़ में चाईना डोर का धंधा भी करता था। दीपक पुत्र प्रेम कुमार निवासी अवतार नगर को उस समय काबू किया जब वह अपनी एक्टिवा पर राज नगर की और से दो पेटियां अवैध शराब लेकर आ रहा था।