जालंधर(विनोद बिंटा)- कांग्रेस पार्टी का मेयर और नगर निगम महानगर वासियों को स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रहा है। वैस्ट हलके में तीन महिनों सीवरेज जाम समस्या गंभीर बनी हुई है। लेकिन नगर निगम आज भी जुगाड़ पर चल रहा है। सीवरेज जाम के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुशिकल हो रहा है। वही हर रोज घर में इस्तेमाल होने वाला पानी जो कि गंदा आ रहा है। गंदे पानी की वजह से कई बुजुर्गों और बच्चों को पेट की बिमारियां लग रही है और लोग पीने वाला पानी भी गंदा ही इस्तेमाल कर रहे है। वार्ड नंबर 42 और 43 में तीन महिनों से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। लेकिन नगर निगम और इलाका पार्षद बार बार लोगों की शिकायत देने के बावजूद भी इस समस्या का कोई समाधान नही निकल रहा। इस गंभीर समस्या के कारण अब आम लोगों को इलाके के छुट भैया नेताओं की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। वही इलाका पार्षद और नेता भी लोगों को खरी खोटी सुनाने में परहेज नही कर रहे है। आम जनता परेशान है कि वह इस समस्या से निज्जात पाने के लिए किस का दरवाजा खट-खटकाए। वार्ड नंबर 43 में तीन महिनों से सफाई कर्मचारी नजर भी नही आ रहे। महानगर के वासियों को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाला निगम जिससे लोगों की छोटी सी समस्या का समाधान नही निकल रहा। वैसे तोे वैस्ट हलके में अगर कही भी निर्माण कार्यों का उद्घाटन करना हो, वहीं बड़े नेताओँ के साथ शहर के मेयर जिनकी जिम्मेदारी बनती है शहर को साफ सुथरा करवाना, हंसते हुए हार पहन और सिरोपे पहन कर हंसते हुए नजर आते है। लेकिन वैस्ट हलके में उनका सफाई और लोगों को मूल सुविधा देना का ढांचा फेल दिखता हुआ नजर आ रहा है। लसूड़ी मोहल्ले में तीन महिने से सीवरेज जाम समस्या है। वैसे तो नगर निगम टैक्नॉल्जी पर चलने वाले वाहनों की बड़ी बड़ी बातें करता है। लेकिन आज भी वह जुगाड़ पर जी रहा है। सीवरेज का गंदा पानी निकालने को लेकर जुगाड़ लगवाया हुआ है। सुबह एक कर्मचारी आकर गंदा पानी निकाल जाता है। परंतु वह समस्या तस से मस नही हो रही। बस्ती दानिशमंदा सीवरेज जाम समस्या और घरों में गंदे पानी की सप्लाई आने के बारे में इलाका निगम जे.ई हरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस समस्या का समाधान करने को लेकर लगी हुई है, जल्द ही हल हो जाएगा।