जालंधर(विनोद बिंटा) -बस्ती दानिशमंदा में लसूड़ी मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला में सीवरेज के गंदे पानी के इलाके में बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।मोहल्ला निवासियों ने इस बारे कई बार इलाका पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई है लेकिन लंबे समय से सीवरेज जाम समस्या से लोगों को राहत नही मिली है। घरों मे पीने वाला पानी भी दूषित आ रहा है। जिस कारण इलाके के लोगों को पेट की बिमारियां लग रही है। बच्चे और बुजुर्ग दस्त, उल्टियों से परेेशान है। यह गंभीर समस्या करीब 10 सालों से है। लेकिन आज तक भी इस समस्या का समाधान नही किया गया। मोहल्ले की गलियां कई बार बनाई गई लेकिन सीवरेज की जो पाइपे 25 साल से ज्यादा समय की पड़ी हुई है। वह वैसे की वैसी ही है।अभी भी वार्ड नंबर 42 और वार्ड नंबर 43 में गलियां बनाने का कार्य शुरु है। लेकिन सीवरेज की पाईपे वही पुरानी है। 6 महीने से यह समस्या गंभीर बनी हुई है।लेकिन नगर निगम की और से इसका हल अभी तक नही निकाला गया है। वार्ड नंबर 42- 43 में जिस तरह यह समस्या गंभीर बनी हुई है। नगर निगम का ढांचा फेल साबित हो रहा है। नगर निगम आज भी जुगाड़ पर चल रहा है। कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी निकाल करएक प्लाट में फैंका जा रहा है। कुछ समय के लिए पानी कम होता है। लेकिन यह समसया जस से तस नही हो रही है। इस समस्या से लोग परेशान है। हर रोज मोहल्ले की औरते इसी समस्या से निजात पाने के लिए पार्षदों के घर जा रही है। लेकिन उन्हें वहां से नराजगी ही मिलती है। समय रहते अगर प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नही दिया तो इलाके में पेट और दस्त उल्टियों की बिमारी गंभीर हो सकती है। यही समस्या वार्ड नंबर 74 खुई वाली गली की बनी हुई है। लंबे समय से पेयजल दूषित आ रहा है। घरों में गंदा पानी आने की वजह से लोग बिमार हो रहे है। इलाका निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नही किया गया तो वह सड़कों पर उतर कर नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगेे।