पठानकोट: पंजाब में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में पठानकोट के सुजानपुर से 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता 8वीं की छात्रा है और आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। आरोपी चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वहीं पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद तुरंत आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का मैडिकल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।