
सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों को आने वाली समस्याओं के बारे विचार -चर्चा करने के लिए नगर कौंसिलों के आधिकारियों के साथ की बैठक….
जालंधर– पंजाब राज्य सफ़ाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन गेजा राम ने आज नगर कौंसिलों को 45 दिनों के अंदर अपने -अपने क्षेत्रों में सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए कहा जिससे सफ़ाई कर्मचारियों की कमी को जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके। उन्होंने नगर कौंसिलों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बाद कमिशन को इस सम्बन्धित रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा।नगर कौंसिलों, स्वास्थ्य, शिक्षा और श्रम विभाग के आधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते चेयरमैन ने सफ़ाई सेवकों को पेश मुशकिलों के बारे विचार करते इन समस्याओं का जल्दी निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 12 नगर कौंसिलों आदमपुर, अलावलपुर, भोगपुर, करतारपुर, गोराया, फिल्लौर, नूरमहल, नकोदर, बिलगा, मेहतपुर, शाहकोट और लोहियाँ ख़ास में नए सफ़ाई सेवकों की भर्ती करने के लिए 45 दिनों का समय दिया।कोविड -19 महामारी दौरान सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की मौत के साथ सम्बन्धित एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते चेयरमैन ने नगर कौंसिलों को अपने -अपने अधिकार क्षेत्रों में कोविड -19 के साथ हुई मौतों के सम्बन्ध में सर्टिफिकेट पेश करने के लिए कहा जिससे पीडितों को जल्दी मुआवज़ा मिलना यकीनी बनाया जा सके। इस दौरान गेजा राम ने स्वास्थय, श्रम और शिक्षा विभाग से प्राईवेट अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों में सफ़ाई सेवकों की उचित तैनाती, डीसी रेटों के मुकाबले उनकी तनख्वाह, ई.पी.एफ. की कटौती के इलावा दूसरे लाभ सम्बन्धित विस्थारित रिपोर्ट भी माँगी। उन्होंने लेबर, शिक्षा और सेहत विभाग के आधिकारियों को प्राईवेट स्कूलों, कालेजों और अस्पतालों की सांझा चैकिंग करने के आदेश दिए और कहा कि यदि कम से -कम उजरतों, ई.पी.एफ. कटौती, अपेक्षित तैनाती के इलावा अधिकारों के नज़रिए से किसी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है तो बनती कार्यवाही की जाए। उन्होंने ज़ोर देते कहा कि सफ़ाई सेवकों को बिना किसी भेदभाव के सभी लाभ दिए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि असली ज़रूरत से कम मैनपावर तैनात करना भी शोषण का एक और रूप है, इस लिए उपयुक्त तैनाती समय की ज़रूरत है क्योंकि इससे न सिर्फ़ उनकी मुशकलें ख़त्म होंगी बल्कि उनके कामकाज में भी सुधार होगा। बैठक के अंत में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर आशिका जैन ने सम्बन्धित आधिकारियों को कमिशन की तरफ से जारी आदेशों पर तुरंत कार्यवाही करने और उनकी कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। इस मौके सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी गुरभेज सिंह, ज़िला भलाई अधिकारी लखविन्दर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे |
Jalandhar News
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, 1 फरार..
जालंधर- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान करन कुमार पुत्र शाम...
देहात पुलिस ने लाहन की 2 भट्ठियों का भांडाफोड़ कर 2 किए गिरफ्तार…
जालंधर(ब्यूरो)- थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 भट्ठियों का भांडाफोड़ करते हुए लाहन और अवैध शराब सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान...
पुलिस पार्टी से हाथापाई करने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार….
जालंधर- थाना पतारा की पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा रोंद सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खा के तौर पर...
गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, बच्चे सहित 2 की मौत….
जालंधर - लम्मा पिंड चौक के नज़दीक सरकारी स्कूल के पास घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 1 व्यक्ति सहित...
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार..
जालंधर- थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना लांबड़ा...
सरकारी बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, पढ़ें….
जालंधर : पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी के मुलाजिम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव रोज सफर करने वाली सवारियों पर पड़ रहा...
International News
कोरोना के बाद अब इस वायरस ने कई देशों की बढ़ाई चिंता..
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में मंकीपाक्स वायरस के पहले दो मामलों का पता चला है जबकि पेरू में इसको लेकर अलर्ट जारी किया...
फिर महंगी हुई रसोई गैस, जानिए नए दाम…
नई दिल्ली : लोगों पर मंहगाई की मार कम होती नजर नहीं आ रही है। देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है।...
एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान….
नई दिल्ली - 20 साल की एक्ट्रेस शहाना के बाद, पल्लवी डे के सुसाइड ने लोगों को चौका दिया। वहीं अब हाल ही में एक...
कोर्ट में जजों के चैंबर के पास लगी भीषण आग, मची अफरातफरी….
नई दिल्ली : रोहिणी अदालत की दूसरी मंजिल पर न्यायाधीशों के कक्ष के पास बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने...
कोरोना का कहर : एक दिन में 2.70 लाख नए केस व 6 की मौत….
प्योंगप्यांगः उत्तर कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामलों का रिकार्ड टूट गया। देश में बुधवार को बुखार के 2,32,880 नए मामले सामने आए और इससे...
पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 4 घायल..
बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में बाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में कार पर...
शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी में शामिल देखें स्वागत…
वार्ड नंबर 43 में सीवरेज जाम समस्या 3 महीनों से बरकरार, जनता परेशान



