नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हालांकि अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना शाम 4 बजकर करीब 40 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं मुंडका अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा है कि उनकी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। साथ ही प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री राहत कोष के जरिए मृतकों को परिजनों को 2 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की है।
Jalandhar News
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, 1 फरार..
जालंधर- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान करन कुमार पुत्र शाम...
देहात पुलिस ने लाहन की 2 भट्ठियों का भांडाफोड़ कर 2 किए गिरफ्तार…
जालंधर(ब्यूरो)- थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 भट्ठियों का भांडाफोड़ करते हुए लाहन और अवैध शराब सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान...
पुलिस पार्टी से हाथापाई करने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार….
जालंधर- थाना पतारा की पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा रोंद सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खा के तौर पर...
गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, बच्चे सहित 2 की मौत….
जालंधर - लम्मा पिंड चौक के नज़दीक सरकारी स्कूल के पास घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 1 व्यक्ति सहित...
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार..
जालंधर- थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना लांबड़ा...
सरकारी बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, पढ़ें….
जालंधर : पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी के मुलाजिम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव रोज सफर करने वाली सवारियों पर पड़ रहा...
International News
कोरोना के बाद अब इस वायरस ने कई देशों की बढ़ाई चिंता..
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में मंकीपाक्स वायरस के पहले दो मामलों का पता चला है जबकि पेरू में इसको लेकर अलर्ट जारी किया...
फिर महंगी हुई रसोई गैस, जानिए नए दाम…
नई दिल्ली : लोगों पर मंहगाई की मार कम होती नजर नहीं आ रही है। देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है।...
एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान….
नई दिल्ली - 20 साल की एक्ट्रेस शहाना के बाद, पल्लवी डे के सुसाइड ने लोगों को चौका दिया। वहीं अब हाल ही में एक...
कोर्ट में जजों के चैंबर के पास लगी भीषण आग, मची अफरातफरी….
नई दिल्ली : रोहिणी अदालत की दूसरी मंजिल पर न्यायाधीशों के कक्ष के पास बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने...
कोरोना का कहर : एक दिन में 2.70 लाख नए केस व 6 की मौत….
प्योंगप्यांगः उत्तर कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामलों का रिकार्ड टूट गया। देश में बुधवार को बुखार के 2,32,880 नए मामले सामने आए और इससे...
पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 4 घायल..
बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में बाल्मीकि नगर बगहा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में कार पर...
शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी में शामिल देखें स्वागत…
वार्ड नंबर 43 में सीवरेज जाम समस्या 3 महीनों से बरकरार, जनता परेशान



